{"_id":"5c954116bdec2214195ab9fb","slug":"161553285398-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में स्नान करते बालक डूबा मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में स्नान करते बालक डूबा मौत
विज्ञापन
drowning
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कॉलटैक्स नहर में शुक्रवार शाम स्नान करने गया कक्षा तीन का बालक पानी के तेज प्रवाह में बह गया। काफी खोजबीन करने पर दो किमी दूर पनचक्की के पास उसका शव उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गायत्रीनगर कॉलटैक्स निवासी भगवान दास का पुत्र रवि (12) निर्मला कॉन्वेंट में तीसरी कक्षा (हिंदी माध्यम) में पढ़ता था। शुक्रवार शाम बालक कॉलटैक्स नहर में नहाने गया, लेकिन पानी के तेज प्रवाह होने के कारण बालक बह गया। इस बीच मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची। काठगोदाम पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों के साथ बच्चे को ढूंढना शुरू किया। करीब दो किमी दूर पनचक्की के पास पुलिस ने उसे पानी से बाहर निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने देखने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि बच्चे का पिता मजदूरी करता है। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने बच्चे के शव की शिनाख्त कराई। कोतवाली के एसएसआई विजय सिंह मेहता ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
नहर में स्नान करते समय बालक डूबा मौत
दो किमी दूर पनचक्की के पास उतराया शव मिला
विज्ञापन
नहर में स्नान करते समय बालक डूबा मौत
दो किमी दूर पनचक्की के पास उतराया शव मिला