फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दूषित पेयजल की शिकायत पर हरकत में आया जलसंस्थान

दूषित पेयजल की शिकायत पर हरकत में आया जलसंस्थान

Mon, 04 Mar 2019 02:03 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Mon, 04 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
दूषित पेयजल की शिकायत पर हरकत में आया जलसंस्थान
water
हल्द्वानी। मंगल पड़ाव क्षेत्र में दूषित पेयजल आने की शिकायत के बाद जलसंस्थान के अधिकारी रविवार को हरकत में आए। जलसंस्थान ने रविवार को मंगल पड़ाव क्षेत्र में पेयजल लाइनों की कई स्थानों पर जांच कराई लेकिन कोई भी गड़बड़ी नहीं पकड़ सका। जलसंस्थान के अधिकारियों का कहना है कि इलाके में नाले से पेयजल योजनाएं गुजर रही हैं, हो सकता है कि नाले की गंदगी लाइनों में आ गई होगी।
विज्ञापन

जलसंस्थान के सहायक अभियंता चंदन देवड़ी ने बताया कि मंगल पड़ाव क्षेत्र में आए दूषित पेयजल वाले इलाके में लाइनों की जांच की जा रही है। पेयजल लाइन वाले इलाके में सीवर लाइन नहीं है। पेयजल लाइनें नाले से होकर गुजर रही हैं। संभव है इलाके में कोई पेयजल कनेक्शन लीक हो और उससे दूषित पेयजल की आपूर्ति हुई होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अन्य लोगों के घरों में साफ पेयजल की सप्लाई हो रही है। दूषित पेयजल सप्लाई होने की वजह पता नहीं चल पाई है। अभी सोमवार को भी पेयजल लाइनों और लोगों के निजी कनेक्शनों की जांच की जाएगी। पेयजल लाइनें वर्षों पुरानी और जीर्णशीर्ण हैं। इसी वजह से पेयजल लाइन के लीक होने से दूषित पानी नलों में आ गया होगा। लाइनों को दुरुस्त कर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन



दिनभर पसीना बहाया पर पकड़ नहीं सके लीकेज
दूषित पेयजल की शिकायत पर हरकत में आया जलसंस्थान, दिनभर की गई लाइनों की जांच

आज ठीक होगा हिम्मतपुर तल्ला का नलकूप
हल्द्वानी। पंद्रह दिनों से खराब चल रहे घूनी नंबर एक और हिम्मतपुर तल्ला का नलकूप अभी ठीक नहीं हो पाए हैं। जलसंस्थान के टैंकरों से भी इलाके में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि हिम्मतपुर तल्ला के नलकूप की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। सोमवार को सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। घूनी नंबर एक के नलकूप की मरम्मत का काम चल रहा है। इससे भी जल्द आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed