{"_id":"5c019cfcbdec2241641d3f43","slug":"161543609596-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंजिले मकान में आग लगने से छह लाख समान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मंजिले मकान में आग लगने से छह लाख समान जलकर राख
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के तल्ली दानी गांव में बृहस्पतिवार रात एक दो मंजिला मकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। राजस्व पुलिस ने आग से हुई क्षति की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। वहीं पीड़ित परिवार अब गांव में ही दूसरे के घर में शरण लिए हुए है।
पटवारी हेम जोशी ने बताया कि तल्ली दानी निवासी राजेंद्र प्रसाद (40) के दो मंजिला मकान में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। जिस समय मकान में आग लगी उस समय वह एक विवाह समारोह में गया था। गांव के लोगों ने राजेंद्र प्रसाद को मकान में आग लगने की सूचना दी। ग्रामीणों ने आग को बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन लकड़ियों की छत होने से पूरा मकान और वहां रखा खाने का सामान, कपड़े, जरूरी कागजात आदि जल गए।
पटवारी हेम जोशी ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद ने छह लाख का नुकसान होने की बात कहीं है। उधर पीड़ित राजेंद्र प्रसाद का परिवार गांव में ही दूसरे के घरों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामवासियों ने प्रशासन से पीड़ित को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
दो मंजिला मकान में लगी आग से लाखों का नुकसान
पीड़ित परिवार ने गांव में ही दूसरे के घर में ले रखी है शरण
घटना के समय तल्ली दानी निवासी परिवार शादी में गया था