{"_id":"5b8c16d142c792466049be90","slug":"161535907537-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याल्दे के प्रीति गोविंद इंटर कालेज को मिला दीन दयाल उपाध्याय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याल्दे के प्रीति गोविंद इंटर कालेज को मिला दीन दयाल उपाध्याय पुरस्कार
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पत्थरखोला स्याल्दे स्थित प्रीति गोविंद इंटर कालेज को शत-प्रतिशत परीक्षा परिणामों के लिए दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार से नवाजा गया है। एक दिन पूर्व हुए वार्षिकोत्सव में इसके लिए शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। मेधावी बच्चों को सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद बल्लभ डुंगरियाल ने प्रोत्साहन राशि देने का आश्वासन दिया।
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय को दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार मिलने पर वक्ताओं ने खुशी जताई। सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद बल्लभ डुंगरियाल ने इसे विद्यालय का गौरव बताया और भविष्य में भी शिक्षकों से गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने पर जोर दिया।
उन्होंने प्रत्येक कक्षा में प्रथम आने वाले मेधावी छात्र को दो हजार, द्वितीय को 15 सौ और तृतीय को एक हजार रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि देने का आश्वासन दिया। छठी से 12वीं तक प्रत्येक कक्षा के पांच पांच गरीब विद्यार्थियों को किताबों का सेट भी प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक तिवारी ने की। इस दौरान प्रबंधक पान सिंह कत्यूरा, जोगा राम, हर्ष सिंह मनराल, कमला कत्यूरा, मंजू देवी, प्रधान गायत्री देवी ने भी विचार रखे। संचालन पूर्व प्रमुख गंगा पंचोली ने किया।