{"_id":"5b58dfca4f1c1b19208b6c7e","slug":"161532551114-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे रोकने को प्रवर्तन प्रणाली को चुस्त दुरुस्त बनाएं अधिकारी: आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे रोकने को प्रवर्तन प्रणाली को चुस्त दुरुस्त बनाएं अधिकारी: आयुक्त
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कमिश्नर कुमाऊं राजीव रौतेला ने एनएच और परिवहन अधिकारियों को संयुक्त रूप से टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग का संयुक्त सर्वे करने का निर्देश दिया है। दोनों अधिकारी संयुक्त रूप से हादसों की दृष्टि से संवेदनशील जगहों को चिह्नित करने के साथ सुरक्षात्मक कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर अगर दुर्घटना हुई तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मार्ग पर जो भी समस्या है, उसका समाधान किया जाए।
कमिश्नर कुमाऊं ने यह निर्देश सर्किट हाउस में सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में दिये। इस बैठक में कुमाऊं मंडल के पुलिस, परिवहन, लोनिवि, चिकित्सा विभाग के अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने पूर्व में जारी निर्देशों के बाद भी सड़कों पर साइन बोर्ड न लगाने पर नाराजगी जताई और कहा कि साइनेज न होने के सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैठक में डीएम विनोद कुमार सुमन, आरटीओ राजीव मेहरा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा, लोनिवि के एसई डीएस नबियाल, जीसी विश्वकर्मा, सीई केपी जोशी, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, एएसपी अमित श्रीवास्तव, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, सिटी मजिस्ट्रेेट पंकज उपाध्याय, एसडीएम एपी बाजपेयी आदि थे।
कमिश्नर ने दिया एनएच और परिवहन अफसरों को निर्देश
अफसरों को कंफर्ट जोन से बाहर आने की भी दी नसीहत
यह निर्देश दिये
- गहरी खाई व ढलान वाली सड़कों के किनारे पौधरोपण के लिए स्थान चिह्नित किया जाए
- सड़क पर चलने वाले छोटे, बड़े वाहनों का डाटा रखा जाए
- यातायात के नियमों का पालन कराने को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जाए
केवल टारगेट पूरे करने को काम न करें अधिकारी
हल्द्वानी। मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने कुमाऊं मंडल एआरटीओ से कहा है कि वह केवल टारगेट पूरे करने के लिए वाहनों की चेकिंग न करें बल्कि आधी रात को सड़कों पर उतरें। तभी उन्हें ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड का पता चलेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर गुड वर्कर की तरह काम करें और रात में ज्यादा चेकिंग करें।
विज्ञापन
वर्दी में दिखे एआरटीओ
हल्द्वानी। आमतौर पर सड़कों पर वाहनों की चेकिंग करते वक्त परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम के एआरटीओ कभी भी वर्दी में नजर नहीं आते हैं लेकिन बुधवार को सर्किट हाउस में हुई आयुक्त की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे अधिकतर एआरटीओ बाकायदा वर्दी में दिखे।