{"_id":"5b58dcf04f1c1ba61f8b530e","slug":"161532550384-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शाम उतराखंड के नाम कार्यक्रम में पधारेंगी पीएम मोदी की पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक शाम उतराखंड के नाम कार्यक्रम में पधारेंगी पीएम मोदी की पत्नी
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के दूसरे स्थापना दिवस पर 28 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन मुख्य अतिथि होंगी। जशोदा बेन चार दिन तक कुमाऊं में रहेंगी।
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्थाध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू ने पत्रकार वार्ता में बताया कि संस्था के दूसरे स्थापना दिवस पर ‘एक शाम देवभूमि उत्तराखंड के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जशोदा बेन होंगी। यह कार्यक्रम 28 जुलाई को बालाजी बैंक्वेट हाल में होगा।
इसमें शामिल होने के लिए जशोदा बेन 27 जुलाई को हल्द्वानी पहुंच जायेंगी। उनका 29 जुलाई को इंद्रानगर स्थित नवनिर्मित साहू धर्मशाला का उद्घाटन, 30 जुलाई को नैनीताल भ्रमण और 31 जुलाई को भवाली स्थित कैंचीधाम या जागेश्वर मंदिर के दर्शन करने का कार्यक्रम भी है। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि अभी अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। फिर भी पुलिस जशोदा बेन के आगमन की दृष्टि से सभी आवश्यक कदम उठा रही है। पत्रकार वार्ता में संस्था की नम्रता सिंह, बलराम हलदार, लोकेश कुमार साहू, योगेश जोशी, मुकेश सरकार, विनोद जायसवाल, चम्पा भगत, रवि गुप्ता, नंद किशोर पवन कार्की, राजेश साहू मौजूद थे।