फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एमबीबीएस पाठ्यक्रम में हो सकता है बदलाव

एमबीबीएस पाठ्यक्रम में हो सकता है बदलाव

Wed, 25 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एमबीबीएस पाठ्यक्रम में हो सकता है बदलाव
हल्द्वानी। एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को अब चतुर्थ वर्ष में भी फोरेंसिक मेडिसिन की पढ़ाई करनी पड़ सकती है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर मंथन चल रहा है और जल्द ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।
विज्ञापन

एमबीबीएस करने वाले छात्र-छात्राएं अभी द्वितीय वर्ष में फोरेंसिक मेडिसिन की पढ़ाई करते हैं। एमबीबीएस पूरा करने के निकलने के दौरान छात्र-छात्राएं फोरेंसिक में काफी कुछ भूल जाते हैं। चतुर्थ वर्ष में फॉरेंसिक मेडिसिन में विधि (लीगल) से जुड़ी पढ़ाई के साथ ही पुलिस इंफॉरमेशन रिपोर्ट कैसे भेजनी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या जानना आवश्यक है, इसकी जानकारी दी जाएगी। साथ ही मारपीट का मामला आने पर किस तरह से मेडिकल कराना है आदि शामिल है। अभी सिर्फ द्वितीय वर्ष में फोरेंसिक मेडिसिन की पढ़ाई होती है। चतुर्थ वर्ष में क्लीनिकल विषयों के साथ ही फोरेंसिक मेडिसिन की पढ़ाई पर भी विचार चल रहा है। एमसीआई इस पर जल्द निर्णय ले सकती है। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि एमसीआई इस पर विचार कर रही है और जल्द नोटिफिकेशन हो सकता है।
विज्ञापन


एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के साथ ही चतुर्थ वर्ष में भी पढ़ाई जाएगी फोरेंसिक मेडिसिन
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में चल रहा है मंथन, हो सकता है नोटिफिकेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed