{"_id":"5ac50f764f1c1bdd618b57ad","slug":"161522863990-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में लगती आग तो काबू करना हो जाता मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में लगती आग तो काबू करना हो जाता मुश्किल
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सदर बाजार पर्यटन नगरी का मुख्य बाजार है और अत्यधिक व्यस्त इलाका है। जिस स्थान पर अग्निकांड हुआ है वहां दुकानों के पीछे लोगों के भवन हैं और दुकानें एक दूसरे से सटी हुई हैं। अगर आग रात को लगती तो इससे भी ज्यादा नुकसान हो सकता था।
तड़के जब यह हादसा हुआ तो कुछ लोग टहलने निकल गए थे और उन्होंने दुकानों से धुआं उठते देख लिया और इसकी सूचना लोगों और दमकल को दी। जिसे मौके पर संसाधन जुट गए और आग पर काबू पा लिया गया। सुबह 5.35 बजे वहां अग्निशमन केंद्र के कर्मचारी तीन दमकल वाहन लेकर पहुंचे।
एफएसओ धन सिंह कुंवर ने बताया कि एक बड़ा वाहन और दो छोटे वाहनों में पानी उपलब्ध था, हाइड्रेंटों का भी सहारा लेना पड़ा। हाइप्रेशर मशीन का इस्तेमाल किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से दुकानों के कर्मचारियों ने शटर तोड़े। इसके बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि बाद में वहां सेना की टीम भी पहुंच गई थी, लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।