{"_id":"59fe23ee4f1c1b60678b93b8","slug":"161509827566-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारें टकराई और खाई में गिर गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारें टकराई और खाई में गिर गईं
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। भुजियाघाट के पास शनिवार की शाम आमने दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि दोनों कारें पैरापिट को तोड़ते हुए खाई में गिर गईं। शुक्र था कारों में सवार दस लोगों की जान बच गई। सभी को रेस्क्यू कर निकाला गया।
टीपीनगर निवासी निवासी मोहित अधिकारी अपने चार दोस्तों के साथ फोर्ड फिगो कार से शनिवार शाम हल्द्वानी आ रहे थे। भुजियाघाट से उतरने पर सामने से आ रही पोलो कार से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों कारें हवा में लहराते हुए खाई में गिर पड़ी। संयोग था कि दोनों कारें अलग अलग पेड़ों पर टिक गई। तेज आवाज सुनते ही ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने काठगोदाम पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ रेस्क्यू कर फंसे लोगों को निकाला। दूसरी कार डहरिया निवासी निशांत परिहार की बताई जा रही थी। इसमें पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि कार युवती चला रही थी। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने घटना के बाबत मोहित से पूछताछ की। मोहित ने बताया कि पोलो कार चला रही युवती गलत साइड से आते हुए टकरा गई और वह खुद को नियंत्रित नहीं कर सके।