फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पंचेश्वर बांध के लिए लोगों की जमीनें छीनना गलत

पंचेश्वर बांध के लिए लोगों की जमीनें छीनना गलत

Mon, 02 Oct 2017 01:51 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
पंचेश्वर बांध के लिए लोगों की जमीनें छीनना गलत
नैनीताल। झारखंड आदिवासी आंदोलन से जुड़ी नेता, कवयित्री जसिंता केरकेट्टे का नैनीताल पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में जसिंता ने कहा कि झारखंड में रहने वाले आदिवासियों को उनकी जमीनों से विरत किया जा रहा है जो बेहद चिंता का विषय है। कहा कि उत्तराखंड में भी पंचेश्वर बांध के नाम पर लोगों से उनकी जमीनों को छीना जा रहा है जो ठीक नहीं है। कहा कि इसके लिए सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। जसिंता ने कहा कि वह वर्तमान में झारखंड में रहने वाले आदिवासियों के साथ उनके जल, जंगल, जमीन के लिए आंदोलन चला रही हैं, जिसमें उनको क्षेत्र के लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। कहा कि वर्तमान में आदिवासियों को माओवादी, नक्सलवादी बताकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है जो किसी भी दशा में ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र, राज्य सरकार आदिवासियों की जमीनों को बिना उनकी अनुमति के लिया जा रहा है। इससे उनके जीवन पर खतरा मंडराने लगा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पंचेश्वर बांध के खिलाफ सभी को एकजुट होकर आगे आने की जरूरत है। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, डॉ. उमा भट्ट, डॉ. अनिल कार्की, महेश जोशी, भारती जोशी, हेमलता तिवारी, संदीप तिवारी, पी. जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed