फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पवन बिष्ट और सारिका ने जीती एथलेटिक्स की चैंपियनशिप

पवन बिष्ट और सारिका ने जीती एथलेटिक्स की चैंपियनशिप

Fri, 01 Sep 2017 10:44 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
पवन बिष्ट और सारिका ने जीती एथलेटिक्स की चैंपियनशिप
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के 800, 15 सौ और पांच हजार मीटर दौड़ में द्वाराहाट इंटर कालेज के छात्र पवन बिष्ट ने बालक वर्ग में प्रथम तथा इसी विद्यालय की सारिका पटवाल ने 100, 200 और चार सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप जीती। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


इंटर कॉलेज नौगांव कफड़ा के छात्र रोहित कबडवाल ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वाराहाट इंटर कालेज के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में नीरज मेहरा, नवीन, राजेंद्र सिंह, बालिका वर्ग में दीपिका, संगीता, भावना रावत अव्वल रहे। जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में भूपाल चंद्र, अजय कुमार, सूररज सिंह, बालिका वर्ग में दिव्या, तनुजा, दीपिका पुजारी ने बाजी मारी।
विज्ञापन


गोला क्षेपण सीनियर बालक वर्ग में नीरज बिष्ट, प्रशांत भट्ट, योगेश बिष्ट, बालिका वर्ग में भावना रावत, लक्ष्मी परिहार, मनीषा अव्वल रहे। 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में रतन शाह, दिग्पाल सिंह, भूपेंद्र कुमार, बालिका वर्ग में सारिका पटवाल, ममता बिष्ट, पूजा राणा, जूनियर बालक वर्ग में भूपाल चंद्र, दीप तिवारी, सूरज अधिकारी, बालिका में दिव्या, रेखा, हेमलता ने सभी को पछाड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन अवसर पर शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम को संपन्न कराने में हेम कबडवाल, भीम सिंह, चंदन नेगी, जोधा सिंह, डीएस बिष्ट, बाली राम, बचन सिंह, संगीत सिंह, शंकर दत्त, बीएस अधिकारी, दीपा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed