{"_id":"594d5ff74f1c1b36328b4784","slug":"161498243063-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में टेबलेट से होगी पशुगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में टेबलेट से होगी पशुगणना
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में टेबलेट से होगी पशुगणना
हल्द्वानी।
देश में इस बार पशु गणना टेबलेट से होगी। पशुगणना का सारा डेटा ऑनलाइन दर्ज होगा। पशुओं की गणना के साथ ही इस बार उनका ब्रीड आइडेंटिफिकेशन भी होगा। पशुगणना जुलाई से शुरू होनी थी लेकिन टेबलेट खरीद में देर होने के कारण इस समय सीमा को स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख का एलान अभी नहीं हुआ है। पिछली पशुगणना 2012 में हुई थी। हर पांच साल में पशुगणना होती है।
प्रदेश में पशुगणना के लिए खरीदे जाएंगे 1220 टेबलेट
प्रदेश में इसकी तैयारी के लिए 1220 टेबलेट खरीदे जाएंगे। इसमें लगभग एक करोड़ का खर्चा आएगा। इसमें 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार खर्च करेगी। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 56 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। लेकिन पशुपालन निदेशालय ने भारत सरकार से इस प्रतिशत को विशेष राज्य होने के कारण 90 और 10 के अनुपात में रखने को लेकर पत्र लिखा है।
निदेशालय ने शुरू कराई ट्रेनिंग
पशुगणना जुलाई में प्रस्तावित है इसे देखते हुए पशुपालन निदेशालय ने डॉक्टरों और कर्मचारियों को इसकी ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है। देहरादून में दो बार इसकी ट्रेनिंग हो चुकी है। टेबलेट खरीदारी और उसमें सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद अंतिम ट्रेनिंग होगी।
विज्ञापन
पशु संजीवनी योजना के लिए मांगे 3.28 करोड़
पशुपालन निदेशालय ने पशु संजीवनी योजना के तहत 3.28 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। प्रस्ताव में भारत सरकार की ओर से सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। अब जल्द ही प्रदेश के सभी पशुओं का अपना एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन होगा। सभी पशुओं में 12 अंकों का टैंगिंग नंबर लगेगा।
इस बार पूरे भारत में टेबलेट से पशुगणना होनी है। इसके लिए 1220 टेबलेट खरीदे जाएंगे। इसके लिए 57 लाख रुपये मिले हैं। - एचएस बिष्ट, डायरेक्टर पशुपालन