{"_id":"5939b95d4f1c1b95708b460a","slug":"161496955229-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ से भी निकल सकते हैं फुटबालर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ से भी निकल सकते हैं फुटबालर
Updated Fri, 09 Jun 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवसर मिलें तो पहाड़ से भी निकल सकते हैं फुटबॉलर
नैनीताल।
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व गोलकीपर संदीप नंदी का कहना है कि कुमाऊं में फुटबाल की कई प्रतिभाएं हैं। सरकार को प्रदेश में फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करने चाहिए। अच्छे अवसर मिलें तो पहाड़ से भी कई फुटबॉलर देश को मिल सकते हैं।
फुटबालर संदीप नंदी दो दिन पहले यहां पत्नी जुई नंदी और बेटों सीअंजन और सुवंजन के साथ पहुंचे थे। दो दिनों में उन्होंने नैनीताल और आसपास के पिकनिक स्पॉटों के अलावा कौसानी आदि का भ्रमण कर पहाड़ के नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद लिया। बृहस्पतिवार को नैनीताल से दिल्ली लौटते समय संक्षिप्त भेंट में कोलकाता निवासी (40) संदीप ने बताया कि वर्तमान में वह इंडियन प्रीमियर लीग में केरला ब्लास्टर की टीम से खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल की शुरुआत उन्होंने मोहन बागान से की थी। बचपन से ही गौतम सरकार उनके कोच रहे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 से 2009 तक वह राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल टीम में बतौर गोलकीपर रहे। वर्ष 2013 से वह कभी-कभी खेल रहे हैं। एक सवाल के जवाब में संदीप ने कहा कि पिछले वर्षों में फुटबाल के खेल में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड के खिलाड़ी जितिन बिष्ट के साथ भी इंडिया की टीम में खेला है। कहा कि उन्हें पहाड़ों से बेहद लगाव है और जब कभी भी समय मिलता है तो वह पहाड़ों पर समय जरूर बिताते हैं।