फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   समाज कल्याण विभाग में कई अफसरों के तबादले

समाज कल्याण विभाग में कई अफसरों के तबादले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग में कई अफसरों के तबादले
हल्द्वानी। शासन ने प्रदेश के अलग अलग जिलों में तैनात समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का दूसरे जिलों में स्थानांतरण कर दिया है।
विज्ञापन

सचिव एल फैनई की ओर से जारी आदेश के मुताबिक नैनीताल में तैनात प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत का तबादला प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी चंपावत के पद पर, चंपावत में तैनात प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी दर्शन दास आर्य का स्थानांतरण प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी उत्तरकाशी के पद पर, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन चंद्र रतूड़ी को सचिव अनुसूचित जाति आयोग एवं सचिव अनुसूचित जनजाति आयोग के पद पर किया गया है। इसके अलावा जिला समाज कल्याण अधिकारी चमोली के पर स्थानांतरित अमन अनिरुद्ध का तबादला निरस्त करते हुए उन्हें जिला समाज कल्याण अधिकारी नैनीताल बनाया गया है। निदेशालय में तैनात सहायक निदेशक कांतिराम जोशी के जिला समाज कल्याण अधिकारी पिथौरागढ़ के पद पर किए गए तबादले को निरस्त करते हुए उन्हें वापस निदेशालय में ही रखा गया है। निदेशालय में तैनात सहायक निदेशक एनके शर्मा को अपने कार्य के अतिरिक्त आयुक्त दिव्यांगजन देहरादून में शासकीय कार्यों में सहयोग का जिम्मा सौंपा गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी उत्तरकाशी हेमलता पांडे को प्रभारी अनुसूचित जाति जनजाति नियोजन प्रकोष्ठ उत्तराखंड शासन व नोडल अधिकारी आईटी सेल बनाया गया है। जनजाति कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र रावत को अतिरिक्त संयुक्त निदेशक का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।


समाज कल्याण विभाग में कई अधिकारियों के तबादले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed