{"_id":"5d13d7dc8ebc3e3ce5626d17","slug":"15615815131466400-haldwani-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी पर 66400 रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी पर 66400 रुपये का जुर्माना
Thu, 27 Jun 2019 10:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
बिना सूचना के डोर-टू-डोर कूड़ा उठान बंद करना कंपनी को भारी पड़ गया। नगर आयुक्त ने कंपनी पर 66400 रुपये का जुर्माना लगाया हैं। नगर निगम की अनुबंधित कंपनी जीनी मैजिक स्मार्ट ट्रैक सल्यूशन ने 25 जून से बिना किसी सूचना के डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन बंद कर दिया।
विज्ञापन
इस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने मामले की जांच की। उन्होंने नगर आयुक्त को जांच आख्या सौंप दी। इस दौरान पाया गया कि कंपनी ने 33200 घरों और दुकानों से कूड़ा नहीं उठाया।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने इसे अनुबंध का उल्लंघन मानते हुए 66400 रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी को जुर्माना एक सप्ताह के भीतर जमा करना होगा। इधर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी वेतन को लेकर हड़ताल कर रहे थे। आज उनकी हड़ताल समाप्त हो गई है। कंपनी ने कूड़ा उठाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन