फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल और चंपावत में हो सकती है बारिश

नैनीताल और चंपावत में हो सकती है बारिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल और चंपावत में हो सकती है बारिश
सोमवार को वाराणसी में हल्की बूंदाबांदी हुई। - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल एवं चंपावत में 23 और 24 जून को बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में आंधी और पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम पारा चढ़ने के साथ ही गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 38.8 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक-एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। नैनीताल का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार और सोमवार (23 एवं 24 जून) को कुमाऊं के नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है और पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की संभावना है।
विज्ञापन



नैनीताल और चंपावत में हो सकती है बारिश
23 और 24 जून को बदलेगा मौसम
पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि तो मैदानी क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आ सकती है आंधी
अधिकतम पारा फिर चढ़ा, गर्म हवा भी चली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed