{"_id":"5d0d38518ebc3e7a1b4b6b7f","slug":"156114745812-nainital-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में जाम लगता देख बाहर रोके वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में जाम लगता देख बाहर रोके वाहन
विज्ञापन
traffic jam shimla
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। सरोवर नगरी वीकेंड से एक दिन पहले शुक्रवार को पर्यटकों से गुलजार रही। नगर में काफी संख्या में पर्यटकों के वाहन पहुंचे तो जाम की स्थिति बनने लगी। इस पर पुलिस ने किसी तरह से व्यवस्था बनाई।
पर्यटन सीजन इस समय पीक पर चल रहा है। सुबह से शाम तक पर्यटकों के नगर में पहुंचने का दौर चलता रहा। दोपहर में नगर में जाम की स्थिति बनने लगी। इसके बाद पुलिस ने वाहनों को रूसी बाईपास, चारखेत और बारापत्थर में रोकना शुरू कर दिया। दोपहर तक वाहनों को रोक रोक कर नगर में आने दिया गया, लेकिन जब नगर की पार्किंग फुल होने की कगार पर पहुंच गईं तो वाहनों को नगर के बाहर ही पार्किंग में लगवाना शुरू कर दिया गया। हालांकि इस दौरान उन पर्यटकों को आने दिया गया, जिनके होटल में पार्किंग की सुविधा थी।
नैनीताल में जाम लगता देख बाहर रोके वाहन
शुक्रवार को पर्यटकों से गुलजार रही सरोवर नगरी, नगर में दिनभर रेंगते रहे वाहन