फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विस्थापित तो किया लेकिन सुविधाएं देना भूला प्रशासन

विस्थापित तो किया लेकिन सुविधाएं देना भूला प्रशासन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
विस्थापित तो किया लेकिन सुविधाएं देना भूला प्रशासन
nainital - फोटो : file photo
नैनीताल। बलियानाला क्षेत्र में खतरे की जद में आए लोगों के आवासों को प्रशासन ने खाली कराकर दुर्गापुर आवासों में विस्थापित तो कर दिया लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने प्रशासन भूल गया। कई आवासों में चार साल से लोग बिना बिजली, पानी के रहने को मजबूर हैं। वहीं आवासों की खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं, नालियां गंदगी से पटी हैं। पानी की व्यवस्था के नाम पर चार भवनों में रह रहे लोगों के लिए सिर्फ एक सरकारी नल है। विस्थापितों का आरोप है कि विस्थापन के बाद किसी अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन




विस्थापित तो किया मगर सुविधाएं देना भूल गया प्रशासन
कई परिवार बिना बिजली, पानी के कर रहे है जीवनयापन, सफाई व्यवस्था चरमराई, गंदगी के लगे ढेर

12 उपभोक्ताओं की क्षमता का ट्रांसफार्मर 92 परिवारों के लिए
दुर्गापुर स्थित आवासों में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर है, जोकि सिर्फ 12 उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध करने की क्षमता रखता है। यहां वर्तमान में 92 परिवार निवास कर रहे हैं। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसएस उस्मान ने बताया कि आठ लाख रुपयों के बदले प्रशासन ने सिर्फ एक लाख रुपये दिए, जिस पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया।
विज्ञापन


2014 में उनके परिवार को दुर्गापुर आवासों में विस्थापित किया था। बिना आवास अलॉटमेंट के उनका परिवार यहां पांच वर्षों से रह रहा है। डर लगता है कि प्रशासन कभी आवासों से बाहर न कर दें। - रजनीलाल
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में उनके परिवारों को विस्थापित किया था, आवास उपलब्ध कराने के बावजूद बिजली का कनेक्शन नहीं मिल रहा है। बिजली अधिकारियों का कहना है कि एक ही ट्रांसफार्मर होने की वजह से नए कनेक्शन नहीं दे सकते। - मीना देवी

दो आवास आवंटित होने थे लेकिन एक ही मिला। दो वर्षों से आधा परिवार किराए के मकान में रह रहा है। यहां स्वास्थ्य सुविधाएं और सड़क नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। -सुमन शर्मा

प्रशासन की ओर से विस्थापित किया गया है लेकिन यहां सुविधाओं की कमी है। सड़क से दूरी होने के कारण बच्चों को तीन किलोमीटर की चढ़ाई चढ़कर स्कूल जाना पड़ रहा है। -सुनीता आर्या


सफाई के लिए पालिका के दो कर्मचारी हैं और चार भवनों के लिए सिर्फ एक ही डस्टबिन रखा गया है, जिससे कूड़ा उठाने के लिए महीने में एक बार पालिका की गाड़ी आती है। इससे गंदगी बाहर पड़ी रहती है। -प्रताप राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed