{"_id":"5d0d34258ebc3e7f172f9899","slug":"15611463908130-haldwani-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"130 करोड़ आय का बजट रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
130 करोड़ आय का बजट रखा
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में 130 करोड़ आय का बजट रखा गया। इसे बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड की सहमति के बाद ही यह बजट पास होगा। बैठक में पार्षदों से सुझाव भी मांगे गए। कार्यकारिणी समिति ने 10 नामांतरण की संस्तुति, शनिबाजार में पुलिस चौकी खोलने की सहमति दी। इससे पहले कई पार्षदों ने बजट और शनिबाजार चौकी को लेकर विरोध भी किया।
शुक्रवार को मेयर की ओर से कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी। इसमें कार्यकारिणी के सामने नगर निगम का बजट रखा गया। बजट में निगम की 2019-20 की अनुमानित आय 130 करोड़ रुपये और अनुमानित खर्च 135 करोड़ रुपया बताया गया। इस पर पार्षदों ने नए क्षेत्रों में सफाई खर्च बढ़ाने, लाइब्रेरी खर्च बढ़ाने सहित कई सुझाव दिए।
उधर, कार्यकारिणी ने 10 दुकानों के नामांतरण की अनुमति दी। शनिबाजार में पुलिस चौकी खोलने के प्रस्ताव का कुछ पार्षदों ने विरोध किया। बाद में उसे पास कर दिया गया। बैठक में मेयर जोगेंद्र रौतेला, नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया, एसएनए विजेंद्र चौहान, भरत त्रिपाठी, श्याम सिंह खत्री, पार्षद धीरेंद्र रावत, नरेंद्रजीत सिंह, गुफरान, राजेंद्र सिंह, कम्मो रानी, रवि वाल्मीकि, मनोज मठपाल आदि थे।
विज्ञापन
130 करोड़ आय का बजट रखा
नगर निगम कार्यकारिणी समिति में पार्षदों से सुझाव भी मांगे गए
कई पार्षदों ने बजट और शनिबाजार चौकी को लेकर विरोध भी किया