फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कॉर्बेट पार्क फर्जी चल रही वेबसाइट पकड़ी

कॉर्बेट पार्क फर्जी चल रही वेबसाइट पकड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
कॉर्बेट पार्क फर्जी चल रही वेबसाइट पकड़ी
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क की फर्जी वेबसाइटों की वजह से पर्यटक ठगी का शिकार हो रहे हैं। सीटीआर प्रशासन ने ऐसी 15 फर्जी वेबसाइट चिह्नित कर एडवोकेट के माध्यम से इन वेबसाइट को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि वे कॉर्बेट के नाम पर किए जाने वाले दावों को तत्काल हटाएं। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गो डैडी वेबसाइट के डोमिन पर चलने के कारण गो डैडी वेबसाइट को भी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


सीटीआर निदेशक संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि कॉर्बेट नेशनल पार्क की ओरिजनल वेबसाइट www.corbettonline.uk.gov.in है। इस वेबसाइट के माध्यम से पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग कराते हैं, लेकिन लंबे समय से कॉर्बेट के नाम पर फर्जी वेबसाइट संचालित हो रही है। इन वेबसाइट की वजह से पर्यटक ठगी के शिकार हो रहे है और एक परमिट दो-दो पर्यटकों को आवंटित हो रहा है। ऐसी फर्जी वेबसाइट पकड़ने के लिए सीटीआर ने एक टीम गठित की।
विज्ञापन

गठित टीम के सदस्यों ने पर्यटक बनकर इन फर्जी वेबसाइटों पर दर्ज मोबाइल नंबरों पर फोन कर उनके सही पत्ते की जानकारी ली। टीम ने 15 ऐसी फर्जी वेबसाइट पकड़ी हैं जो गो डैडी वेबसाइट के डोमिन पर चल रही हैं। इन फर्जी वेबसाइटों में www.jimcorbettnationalpark.co.in, www.jimcorbettbooking.in, www.corbettnationalpark.com, www.corbettnationalpark.in है। इन सभी को सीटीआर के निर्देश पर एडवोकेट ललित मोहन तिवारी ने लिगल नोटिस जारी किया है, जिसमें आईपीसी 420, आईटी एक्ट व कॉपीराइट के प्रावधानों को उल्लंघन करने की बात कही है। अधिकारियों ने बताया कि ये वेबसाइट फर्जीवाड़े से कॉर्बेट के नाम का इस्तेमाल करके लोगों की बुकिंग करा रही थीं और उन्हें ठग रही थी। अक्सर ऐसा होता है कि इन पोर्टल को चलाने वाले लोग पर्यटकों को मुख्य अभयारण्य ले ही नहीं जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed