फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आमडंडा और पनोद के बीच बनेगा नया पर्यटन जोन

आमडंडा और पनोद के बीच बनेगा नया पर्यटन जोन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
आमडंडा और पनोद के बीच बनेगा नया पर्यटन जोन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क में पर्यटकों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए सीटीआर प्रशासन की ओर से नया पर्यटन जोन बनाने की कवायद चल रही है। आमडंडा एवं पनोद के बीच नया पर्यटन जोन बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करके सीटीआर निदेशक ने चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को भेज दिया है, अनुमति मिलने के बाद नए पर्यटन जोन को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

एनटीसीए दिल्ली द्वारा प्रत्येक टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र के बीस प्रतिशत भाग को ही पर्यटन गतिविधियों के लिए खोलने के निर्देश हैं। बिजरानी पर्यटन क्षेत्र में वर्तमान में लगभग 68 किमी मार्गों पर पर्यटक वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जो कि 4 घंटे की अवधि में भलीभांति पूर्ण किया जाना संभव नहीं है। सीटीआर के निदेशक संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि सीटीआर एनटीसीए के निर्देशों का पालन करते हुए बिजरानी पर्यटन क्षेत्र में से रिंगौड़ा चौड़ वाले क्षेत्र को अलग कर एवं आमडंडा बीट, बिजरानी रेंज, गर्जिया बीट, सर्पदुली रेंज के क्षेत्रों को जोड़कर नया पर्यटन जोन रिंगोड़ा पर्यटन जोन के नाम से विकसित किया जा रहा है। इसके लिए एक कार्ययोजना तैयार करके चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को भेजा गया है।
विज्ञापन


ग्रासलैंड है रिंगौड़ा चौड़ का मुख्य आकर्षण
रिंगौड़ा चौड़ के रूप में एक बहुत बड़ा ग्रासलैंड इस पर्यटन क्षेत्र का मुख्य आकर्षण केंद्र होगा। इस चौड़ का क्षेत्रफल लगभग 40 हेक्टेयर है और इसके आसपास कई जल धाराएं एवं स्रोत हैं। जिनमें वर्षभर पानी रहता है। इस क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के वन्य जीव पाए जाते हैं, जिसमें इस क्षेत्र को ईको टूरिज्म के लिए विकसित किया जा सकता है। इस क्षेत्र में 45 किमी के वन मार्ग विकसित किए जा सकेंगे। यह समस्त वन क्षेत्र कॉर्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर के बफर क्षेत्र में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


40-40 जिप्सियां चलाने पर हो रहा विचार
इस क्षेत्र में जिप्सियों का संचालन प्रत्येक वर्ष 20 जून से एक नवंबर तक किया जाएगा। इन मार्गों पर सुबह एवं सायं की पाली में 40-40 जिप्सी वाहन पर्यटन के लिए चलाए जाएंगे। पर्यटक वाहन संचालन से राज्य सरकार को लगभग एक करोड़ रुपये प्रतिवर्ष आय प्राप्त होने की संभावना है। ईको पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए सीटीआर को करीब 45 लाख रुपये की धनराशि से डिजिटल रोड मैप, रोड निर्माण, रपटों का निर्माण, पत्थर दीवार निर्माण, पुलिया निर्माण, वाच टावर निर्माण, खड़ंजा निर्माण कराना होगा।

आमडंडा और पनोद के बीच बनेगा नया पर्यटन जोन
- रामनगर में बढ़ते पर्यटकों के दबाव को कम करने का प्रयास
- सीटीआर निदेशक ने चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को भेजा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed