{"_id":"5d0402e48ebc3e74ff41e23e","slug":"156054396114-bhimtal-news73","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंचल का साइलेज ग्रीन चारा बढ़ाएगा दुग्ध उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंचल का साइलेज ग्रीन चारा बढ़ाएगा दुग्ध उत्पादन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। जिले के पशुपालक अब अपने जानवरों को आंचल साइलेज ग्रीन चारा खिलाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ा सकेंगे। इसके लिए रुद्रपुर स्थित पशुआहार फैक्ट्री में हरे मक्के से आंचल साइलेज ग्रीन चारा बनाया जा रहा है। यह हर गांव के पशुपालक को चार रुपये की दर से मिलेगा। 50 किलो के चारा पैक का मूल्य 200 रुपये तय है। फैक्ट्री से गांव की डेयरी तक पहुंचाने का भाड़ा राज्य सरकार वहन करेगी।
दुग्ध संघ लालकुआं के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री और दुग्ध विकास मंत्री की पहल पर यह योजना शुरू की गई है। हरे मक्के को काटकर उसे तकनीकी दवाओं के सहारे निर्धारित तापमान में रखकर 50 किलो के पैकेट में बंद करके बेचा जाएगा। यह चारा पैकिंग से एक साल तक खराब नहीं होगा। चारे में पानी और नमी का भी असर नहीं पड़ेगा। चारे के भाड़े में सरकार पूर्ण सब्सिडी देगी ताकि सभी पशुपालकों को समान दर से चारा मिल सके। उम्मीद है कि इससे पशुपालकों को कम मेहनत करनी पड़ेगी और पशुओं को भी संतुलित आहार मिलेगा तो दूध का उत्पादन भी बढ़ सकेगा।
आंचल का साइलेज ग्रीन चारा बढ़ाएगा दुग्ध उत्पादन
सरकारी मदद से चार रुपये किलो मिलेगा चारा
रुद्रपुर में मक्का से बनाया जा रहा साइलेज ग्रीन चारा