फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   उकरौली गेट में पांच दिसंबर से होंगे पंजीकरण

उकरौली गेट में पांच दिसंबर से होंगे पंजीकरण

Sun, 02 Dec 2018 02:19 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
उकरौली गेट में पांच दिसंबर से होंगे पंजीकरण
चोरगलिया (नैनीताल)। नंधौर नदी का पांचवां नवनिर्मित गेट सितारगंज तहसील के उकरौली गांव में खोला गया है। वहां से 600 वाहनों का पंजीकरण होगा। वाहनों के नए पंजीकरण पांच दिसंबर से होंगे। अन्य गेटों के लिए भी खनन वाहन पंजीकरण तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

वन विकास निगम के डीएलएम प्रेम सिंह बोहरा ने बताया कि इसकी विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। वाहनों के पंजीकरण फॉर्म उकरौली गेट पर पांच दिसंबर से प्राप्त किए जा सकते हैं। पंजीकरण फॉर्म लेने के लिए वाहन का एक जनवरी 2013 और उसके बाद संभागीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। पंजीकृत वाहन स्वामियों को ही फॉर्म दिए जाएंगे। एक व्यक्ति, एक वाहन की नीति के तहत एक परिवार को अधिकतम दो वाहनों का ही पंजीकरण फॉर्म मिलेंगे। नंधौर के अन्य चार गेटों कड़ापानी प्रथम, कड़ापानी, एमबीआर, एमबीआर प्रथम गेटों पर नवीनीकरण करने की तिथि 30 नवंबर को खत्म हो गई है लेकिन वहां कम पंजीकरण हुए। इसलिए पंजीकरण फॉर्म, रिन्यूवल फॉर्म जमा करने की तिथि सात दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। उक्त तिथि तक वन विकास निगम की ओर से पुराने पंजीकृत 2400 वाहन स्वामियों को मौका दिया जाएगा। इसके लिए 30 नवंबर तक 1799 वाहन ही पंजीकरण फॉर्म जमा कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed