{"_id":"5c02f159bdec2241b5203519","slug":"154369677311-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों से युवक ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणों से युवक ने खाया जहर, मौत
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। संदिग्ध परिस्थितियों में सराईखेत निवासी एक युवक की मौत हो गई।
कोतवाली के एसआई रविंद्र राणा ने बताया कि शुक्रवार शाम कोतवाली गेट के पास एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी जेब से मिले कागजों से उसकी पहचान रमेश (25) पुत्र मोहन राम निवासी सराईखेत के रूप में हुई। बताया कि रमेश ने उपचार के दौरान शनिवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक रमेश के पिता मोहन राम और मां शांति देवी ने बताया कि उनका पुत्र रानीखेत में काम करता था और तीन दिन पहले उसने अपनी मां से घर आने की बात कही थी, लेकिन घर नहीं पहुंचा। रात में पुलिस की ओर से सूचना मिली कि उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है।