{"_id":"5c02f155bdec224160711779","slug":"15436967694-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली फीडर में आई खराबी से फिर पेयजल सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली फीडर में आई खराबी से फिर पेयजल सप्लाई ठप
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सूखाताल बिजली फीडर में तकनीकी खराबी के चलते शनिवार को फिर नागरिकों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। सुबह सात बजे के बजाए पेयजल सप्लाई साढ़े नौ बजे सुचारु हो सकी, वह भी सिर्फ आधे घंटे के लिए। ऐसे में लोग पानी के लिए परेशान होते रहे। शाम को पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। नौ घंटे तक तक बिजली ठप रही।
नगर में शनिवार सुबह फिर पेयजल के लिए हाहाकार मच गया। सुबह सात बजे सुचारु होने वाली पेयजल सप्लाई साढ़े नौ बजे तक सुचारु नहीं हो सकी। इसके बाद नागरिकों के फोन जलसंस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों के पास पहुंचने लगे। पता चला कि सूखाताल बिजली फीडर में शुक्रवार रात 11 बजे खराबी आ गई थी, जो शनिवार सुबह आठ बजे ठीक हो सकी। ऐसे में नौ घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही।
जलसंस्थान ने पंप चलाकर पानी के टैंक भरना शुरू किया। इस कारण लोगों को देर से पानी मिल सका। जलसंस्थान के ईई संतोष कुमार उपाध्याय और एई दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि समय से बिजली न मिलने के कारण पेयजल सप्लाई सुचारु करने में समय लगा। शनिवार शाम को पेयजल सप्लाई सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
फीडर खराब होने से नौ घंटे गुल रही बिजली
पेयजल के लिए परेशान हुए नागरिक
सुबह सिर्फ आधे घंटे ही मिला पानी
भरतपुरी, दुर्गापुरी में नहीं आ रही बिजली
रामनगर (नैनीताल)। ट्रांसफार्मर फुंकने से भरतपुरी, दुर्गापुरी मोहल्लों में 20 घंटे से लगातार बिजली सप्लाई ठप है। इससे शनिवार को भी लोगों को परेशान होना पड़ा। लगातार दूसरे दिन भी लखनपुर फीडर बंद है। वहीं बल्दिया पड़ाव में ट्रांसफार्मर फिर से खराब हो गया है। पिछले दो दिन से इन क्षेत्रों में बिजली नहीं है। अधिशासी अभियंता विद्युत विवेक कांडपाल ने बताया कि शाम को नया 400 केवीए का ट्रांसफार्मर रखकर प्रभावित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बहाल कर दी है।