फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   देहरादून में बनाए गए सर्वाधिक परीक्षा केंद्र

देहरादून में बनाए गए सर्वाधिक परीक्षा केंद्र

Sun, 02 Dec 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
देहरादून में बनाए गए सर्वाधिक परीक्षा केंद्र
रामनगर (नैनीताल)। प्रदेश के 29 शहरों में बने 165 परीक्षा केंद्रों पर 14 दिसंबर को उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) कराई जाएगी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। इंटरमीडिएट, स्नातक कक्षा में 50 प्रतिशत से कम प्राप्तांक समेत कई कमियों पर मिले प्रत्यावेदनों के निस्तारण के बाद करीब नौ हजार आवेदन पत्र निरस्त किए गए हैं। यूटीईटी प्रथम में 5665, यूटीईटी द्वितीय में 3395 आवेदन निरस्त हुए। देहरादून के 17495 परीक्षार्थियों के लिए सर्वाधिक 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि नरेंद्रनगर में 220 परीक्षार्थियों के लिए मात्र एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यूटीईटी प्रथम के लिए 162, यूटीईटी द्वितीय के लिए 165 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। यूटीईटी प्रथम सुबह दस बजे से 12:30 बजे तक होगी, जबकि यूटीईटी द्वितीय दोपहर दो बजे से 4:30 बजे तक होगी। यूटीईटी प्रथम में 49576 एवं द्वितीय में 55094 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed