{"_id":"5c019af5bdec22417914894a","slug":"154360912116-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नैनीताल में हो सकेगा शासन स्तरीय शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नैनीताल में हो सकेगा शासन स्तरीय शिकायतों का निस्तारण
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने मुख्यमंत्री सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद शुक्रवार को नैनीताल क्लब में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि मंडल की जनता, समूह, संगठन, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि अब शासन स्तरीय शिकायतें नैनीताल में ही कर सकते हैं। उन्हें देहरादून तक दौड़ लगाने की जरूरत नहीं होगी। वह सभी शिकायतों और समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।
मुख्यमंत्री के सचिव और कमिश्नर राजीव रौतेला ने कहा कि प्रदेश शासन ने यह व्यवस्था की है, जिससे कि शासन के कार्य तेजी और सुलभता के साथ तय समय सीमा में पूरे हो सके। अतिरिक्त कार्यभार के लिए पर्याप्त स्टाफ और संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। बताया कि जरूरत के आधार पर शासन स्तर के अधिकारियों को भी नैनीताल बुलाकर बैठकों में प्रतिभाग कराकर विकास कार्य किए जाएंगे।
अब नैनीताल में होगा शिकायतों का निस्तारण
मुख्यमंत्री के सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर कमिश्नर ने दी जानकारी
हेली सर्विस शासन की प्राथमिकता
नैनीताल। मुख्यमंत्री के सचिव व कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला ने कहा कि हेली सर्विस शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए पंतनगर एयरपोर्ट प्रभारी संजीव कुमार सिंह से बृहस्पतिवार को बातचीत हुई है। बताया कि दिल्ली-देहरादून-पंतनगर फ्लाइट की अनुमति डेक्कन कंपनी से हटाकर एयर इंडिया को दे दी गई है। इसके लिए 90 दिन का समय दिया गया है। इससे पूर्व ही शुरुआत होनी है। इससे कुमाऊं में कनेक्टिविटी बढ़ेगी। पिथौरागढ़-पंतनगर सेवा भी दिसंबर या जनवरी 2019 में शुरू हो जाएगी। ये भी पिथौरागढ़ को दून से जोड़ रही है।
विज्ञापन
खराब नेटवर्क की समस्या दूर कराने का होगा प्रयास
नैनीताल। नगर में हो रही मोबाइल नेटवर्क की समस्या संज्ञान में आने पर सचिव रौतेला ने कहा कि वे जल्द ही ऑपरेटरों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। उनका प्रयास होगा कि नैनीताल के साथ-साथ दूरदराज कुमाऊं में भी नेटवर्क की समस्या का समाधान कराने की दिशा में हर संभव कदम उठाया जाएगा।