फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   छुट्टियों में प्रशिक्षण के एवज में अवकाश की मांग

छुट्टियों में प्रशिक्षण के एवज में अवकाश की मांग

Sat, 01 Dec 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
छुट्टियों में प्रशिक्षण के एवज में अवकाश की मांग

विज्ञापन
सितारगंज में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उपशिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर ब्रिज कोर्स कर रहे 2016 बैच के शिक्षकों को छुट्टियों के दिनों में प्रशिक्षण के एवज में प्रतिकर अवकाश दिए जाने की मांग की। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह और मंत्री जयंत मंडल की अगुवाई में शिक्षकों ने उप शिक्षा अधिकारी सुषमा गौरव से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ब्लॉक में वर्ष 2016 में तैनात करीब 70 शिक्षक-शिक्षिकाएं स्कूलों में पढ़ाने के साथ ही ब्रिज कोर्स कर रहे हैं। छुट्टी के दिनों में ब्रिज कोर्स प्रशिक्षण के कारण उन्हें घरेलू कार्य निपटाने में असुविधा होती है। इधर, जनवरी के शीत अवकाश के दौरान उन्हें ब्रिज कोर्स का प्रशिक्षण लेने का फरमान जारी कर दिया गया है। उन्होंने छुट्टियों के दौरान प्रशिक्षण के एवज में शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश दिए जाने की मांग की। शिक्षक प्रतिनिधियों ने सातवें वित्त का अवशेष एरियर, दीवाली बोनस दिलाने एवं 17,140 वेतनमान का लाभ ले रहे शिक्षकों का वेतन पुनरावृत्तिकरण नहीं करने की मांग की। वहां पर जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष सुरेश गंगवार, मंत्री गेंदनलाल गंगवार, सुरेश जोशी, अजय कवीरा, हीरा सिंह, राहुल कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed