{"_id":"5c003715bdec22419f5c20fc","slug":"15435180177-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने कोतवाली पहुंच देखी हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने कोतवाली पहुंच देखी हवालात
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने कोतवाली पहुंच देखी हवालात
सितारगंज। विलवर स्कूल के छात्र/छात्राओं ने कोतवाली पहुंचकर हवालात के साथ ही पुलिस की बैरक एवं पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। बृहस्पतिवार को शैक्षिक भ्रमण के दौरान दि विलवर स्कूल के छात्र/छात्राएं प्रधानाचार्या भारती के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे। कोतवाल संजय कुमार ने उन्हें पुलिस की कार्य करने की प्रणाली बताई। बताया कि पुलिस शांति प्रिय लोगों के लिए मित्र है, वहीं अपराधियों के लिए कठोर। विद्यार्थियों ने कोतवाली में स्थित हवालात और पुलिस बैरक को देखा। कोतवाली पहुंचे नगर पालिका के चेयरमैन एडवोकेट हरीश दूबे ने बच्चों को नगर पालिका की कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए बच्चों से आग्रह किया कि वह घर जाकर अपने अभिभावकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। वहां एसआई धीरज वर्मा, एसआई शंकर सिंह रावत, आदेश ठाकुर, जिलानी अंसारी, राजू हरियाणवी आदि थे।
-फोटो फाइल-29एसटीजी01पी
-फोटो लाइन-सितारगंज कोतवाली में विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी देते कोतवाल संजय कुमार पालिकाध्यक्ष हरीश दूबे।