{"_id":"5c003506bdec22418e1ad9f5","slug":"154351749015-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल पावर प्लांट को लेकर अधिकारियों की टीम ने किया सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल पावर प्लांट को लेकर अधिकारियों की टीम ने किया सर्वेक्षण
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर के चीनी मिल में पावर प्लांट की स्थापित करने और मिल के आधुनिकीकरण के लिए अधिकारियों की दो टीमों ने संयुक्त रूप से भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। पावर प्लांट का कार्य शुरू करने के लिए 15 दिसंबर को टेंडर निकालने के लिए टीम ने मिल अधिकारियों से चर्चा की।
बृहस्पतिवार को उत्तराखंड जल विद्युत विकास निगम लिमिटेड के अधिकारी और मिल आधुनिकीकरण करने के लिए बैंगलुरू से पहुंची टीमों ने शुगर मिल अधिकारियों के साथ प्लांट लगाने के लिए भूमि स्थल का भ्रमण किया। अधिकारियों की टीम सदस्यों ने पावर प्लांट, आफिस, कालोनी बनाने के लिए भूमि का चयन करने को लेकर मिल प्रधान प्रबंध चंद्र सिंह इमलाल, चीफ इंजीनियर विनीत जोशी, डिप्टी चीफ इंजीनियर वीके पांडे, मुख्य गन्नाधिकारी डा. राजीव अरोरा से बातचीत की। चीफ इंजीनियर विनीत जोशी ने बताया कि टैक्ससोल इंजीनियर प्रा.लि. बैंगलुरू से आई अधिकारियों की टीम ने शुगर मिल के आधुनिकीकरण के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी। जबकि जल विद्युत निगम अधिकारियों ने पावर प्लांट स्थापित करने, आफिस और कॉलोनी बनाने के लिए भूमि का स्थलीय मुआयना किया। टीम में एसई अजय कुमार, ईई जयपाल सिंह, पीआर रहेजा, मोहन राव आदि थे।