{"_id":"5bfef32abdec224155405f55","slug":"154343509416-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो- दिवसीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो- दिवसीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी/रामनगर (नैनीताल)। ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव बुधवार को श्री 1008 बाबा हैड़ाखान राजकीय इंटर कॉलेज कठघरिया हल्द्वानी में हुआ। इसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महोत्सव में मुख्य अतिथि प्रभारी एडी केके गुप्ता, बीईओ हरेंद्र कुमार मिश्रा, ब्लॉक समन्वयक पीएस बिष्ट, प्रधानाचार्य रमेश चंद्र पचौली ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसमें विकास खंड के 45 प्रतिभागियों ने अपने अपने मॉडल प्रदर्शित किए, जिनका अतिथियों ने अवलोकन किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता एलएस मेहता, केएन पंत, देवी दत्त चौदसी, दीप उप्रेती, मदन गोस्वामी, जगदीश बिष्ट, बीबी जोशी आदि रहे। वहीं जीआईसी रामनगर में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया। महोत्सव का मुख्य विषय ‘जीवन की चुनौतियों के लिए वैज्ञानिक समाधान’ था। इसके तहत विद्यार्थियों ने छह उपविषय पर्यावरण संरक्षण, कृषि और जैविक खेती, स्वास्थ्य और स्वच्छता, संसाधन प्रबंधन, परिवहन, संचार और गणितीय प्रतिरूपण से संबधित मॉडल प्रस्तुत किए। महोत्सव में बीईओ नर्मला बोहरा, प्रधानाचार्य डॉ. एसपी मिश्रा, शोध अधिकारी योगेंद्र रौतेला, कौशिक मिश्रा, राजेंद्र देवरानी, मनमोहन रावत आदि रहे।