{"_id":"5bfef26dbdec224154007abc","slug":"154343490617-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में घुसा भालू किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में घुसा भालू किया रेस्क्यू
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) की सीमा से सटे लैंसडौन वन प्रभाग क्षेत्र में एक गोशाला में घुसे भालू को वन कर्मियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद पिंजरे में कैद कर लिया। भालू को हरिद्वार जिले के चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर रखा गया है।
लैंसडौन क्षेत्र में एक गोशाला में मंगलवार तड़के आठ वर्षीय काला भालू घुस गया। गोशाला में तीन गाय बंधी थी। इनमें से दो गायों को भालू ने मार दिया था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वनकर्मियों को दी थी। भालू को पकड़ने के लिए सीटीआर की रेस्क्यू टीम को लैंसडौन भेजा गया। टीम ने मंगलवार शाम चार बजे से भालू को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। रात करीब नौ बजे तक ट्रेंक्यूलाइज कर भालू को पकड़ लिया गया। डॉ. शर्मा ने बताया कि भालू वयस्क है, जिसका वजन 200 किलो से अधिक है। उसको चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है। वहां उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा। टीम में डॉ. दुष्यंत शर्मा, अनुज, अजय, रंजीत, धर्मेंद्र, गिरीश आदि थे।