{"_id":"5bfef1e8bdec22418454fa78","slug":"15434347732-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि के प्रशासनिक भवन को ई-कार्यालय में किया जाएगा तबदील: कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि के प्रशासनिक भवन को ई-कार्यालय में किया जाएगा तबदील: कुलपति
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार नौड़ियाल ने 15वें दीक्षांत समारोह में विवि के क्रियाकलापों को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि विवि लगातार आधुनिक हो रहा है।
प्रो. नौड़ियाल ने कहा कि विवि के प्रशासनिक भवन को सौर ऊर्जा से विद्युत संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए पहल की जा रही है। विवि परिसर में हरित भवनों की एक नई पहल के तौर पर विवि के केंद्रीय प्रशासनिक भवन को कागज रहित ई-कार्यालय में बदलने की कवायद की जा रही है। इंडिया टुडे ग्रुप के सर्वेक्षण और ब्रिक्स देशों के विश्वविद्यालयों की क्यूएस रेंकिंग में स्थान पाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय संगठन हिमालयन यूनिवर्सिटी कंसोर्टियम व आईसीआईओडी काठमांडू ने कुमाऊं विवि को स्थायी सदस्यता प्रदान की है। प्रो. नौड़ियाल ने कहा कि विवि के विद्यार्थी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर कार्यों व शोध पत्रों से ख्याति प्राप्त कर रहे हैं।