फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   उद्योगों के अनुसार पाठ्यक्रम संचालित हों तो रूकेगा पलायन

उद्योगों के अनुसार पाठ्यक्रम संचालित हों तो रूकेगा पलायन

Thu, 29 Nov 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
उद्योगों के अनुसार पाठ्यक्रम संचालित हों तो रूकेगा पलायन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय का 15वां दीक्षांत समारोह बुधवार को डीएसबी परिसर के एएन सिंह सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी को मानद और 22,177 विद्यार्थियों को पीएचडी, डीलिट, स्नातक और परास्नातक की डिग्री प्रदान की।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राज्य से हो रहे पलायन के विषय को केंद्र में रखते हुए कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों में क्षेत्र के उद्योगों के अनुसार पाठ्यक्रमों को संचालित किए जाने की आवश्यकता है। इससे उद्योगों को दक्ष मानव संसाधन मिलने के साथ ही यहां के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। राज्यपाल मौर्य ने कहा कि भारत सरकार की ओर से देश के बीस संस्थानों को इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेन्स का दर्जा देने का निर्णय लिया है। स्वर्ण जयंती में कुमाऊं विवि केंद्र की इस सूची में स्थान पाने का प्रयास करे। उन्होंने राज्य में हो रहे जल संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में पानी के अनेक स्रोत हैं और वर्तमान में जल संरक्षण की भी आवश्यकता है। दीक्षांत समारोह के माध्यम से राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राज्य के युवाओं से जल संरक्षण और पलायन रोकने पर काम करने की अपील की। वहीं उच्चशिक्षा मंत्री का दीक्षांत में शामिल होने का कार्यक्रम अंतिम समय में रद्द हो गया।
विज्ञापन


उद्योगों के अनुसार पाठ्यक्रम संचालित हों तो रुकेगा पलायन : राज्यपाल
कुमाऊं विवि ने गीतकार प्रसून जोशी को दी मानद उपाधि
15वें दीक्षांत में 22,177 विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधि और डिग्री

राज्यपाल ने जारी की 2017-18 की डिग्री
पीएचडी - 158
डी.लिट - 05
व्यावसायिक पाठ्यक्रम - 826
बीए - 9840
बीएससी - 4305
बीकॉम - 2530
एमकॉम - 397
एमए - 2504
एमएससी - 1612

दीक्षांत में ये रहे मौजूद
- कुलसचिव डॉ.महेश कुमार, परिसर निदेशक प्रो.एलएम जोशी, डीएसडब्ल्यू प्रो.पीएस बिष्ट, संकायाध्यक्ष प्रो.गंगा बिष्ट, प्रो.आरएस पथनी, प्रो.शेखर चंद्र जोशी, प्रो.एसए हामिद, प्रो.बीपी सिंघल, प्रो.डीके भट्ट, प्रो.बीके सिंह, प्रो.चंद्र प्रकाश, परीक्षा नियंत्रक प्रो.संजय पंत, एफओ अनीता आर्या, अरविंद पडियार, डॉ.सुरेश डालाकोटी, प्रो.बीएल साह, प्रो.अतुल जोशी, प्रो.पीसी कविदयाल, प्रो.एचसीएस बिष्ट, प्रो.आरएस जलाल, प्रो. राजीव उपाध्याय, डॉ.महेंद्र राणा, प्रो.प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. ललित तिवारी, प्रो.अजय अरोरा, प्रो.जीत राम, प्रो.डीसी पांडे, प्रो.गिरधर नेगी, प्रो.जीआर तिवारी, प्रो.नीरजा टंडन, प्रो.नन्द गोपाल साहू, डॉ.नागेंद्र शर्मा, पूनम बिष्ट, डॉ.रितेश साह, डॉ.युगल जोशी, पीसी पांडे, विधान चौधरी, जीसी बुधानी, हुकुम सिंह कुंवर, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.दिव्या उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed