फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल में राज्यपाल को अपने बीच देखकर बच्चे हुए गदगद

नैनीताल में राज्यपाल को अपने बीच देखकर बच्चे हुए गदगद

Thu, 29 Nov 2018 01:27 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में राज्यपाल को अपने बीच देखकर बच्चे हुए गदगद
नैनीताल। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को बुधवार को अपना बचपन याद आ गया। उन्होंने विद्यार्थियों के बीच जाकर जहां उनसे स्कूल के बारे में कई बातें पूछीं तो दूसरी ओर उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। विद्यार्थी भी अपने बीच राज्यपाल को देखकर काफी खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन

हुआ ये कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे डीएसबी परिसर में कुमाऊं विवि के 15वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद राजभवन लौट रही थीं। इसी दौरान पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की छुट्टी हुई थी। बच्चे जिसमें छात्राओं की संख्या ज्यादा थी, अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार राजभवन के गेट के पास कर रहे थे। राज्यपाल की फ्लीट राजभवन को आने की वजह से प्रशासन ने यहां वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। इस दौरान जैसे ही डीएसबी परिसर से राज्यपाल की फ्लीट राजभवन को गुजरी, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विद्यार्थियों को देख ड्राइवर से गाड़ी रोकने को कहा। उन्होंने सामने खड़े विद्यार्थियों को अपने पास बुलाया और उनके साथ फोटो खिंचवाई। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस के निरीक्षक उमा नाथ मिश्र ने राज्यपाल को बताया कि बच्चों की जानकारी दी। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने छोटे बच्चों के साथ कुछ पल बिताकर अपने बचपन के दिन याद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed