{"_id":"5bfedd7dbdec2241946b4035","slug":"15434295468-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदे से मिले धन से सम्मानित होंगी किसान महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदे से मिले धन से सम्मानित होंगी किसान महिलाएं
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। पहाड़ की परंपरागत खेती को बढ़ावा देने और खेतीबाड़ी के बल पर अपने बच्चों की परवरिश करने वाली किसान महिलाओं को हितैषी संस्था द्वारा 16 व 17 दिसंबर को देवनाई में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा। संस्था के अनुसार इन किसान महिलाओं को विदेशी वित्तीय संस्थाओं के सहयोग से नहीं बल्कि जनता से प्राप्त चंदे के धन से सम्मानित किया जाएगा।
हितैषी संस्था संस्था पहाड़ की परंपरागत खेती को बढ़ावा देने वाली किसान महिलाओं को पिछले चार साल से सम्मानित करती आ रही है। इस बार संस्था 16 और 17 दिसंबर को देवनाई में एक समारोह में इन महिलाओं को सम्मानित करेगी। संस्था के अध्यक्ष डॉ. किशन राणा ने बताया कि संस्था ने पहले चरण में गांव-गांव में घास काटने की किसान प्रतियोगिता की। इसमें साठ किसान महिलाओं का चयन हुआ है। प्रतियोगिता के फाइनल में साठ महिलाएं भाग लेंगी। उनमें से तीन महिलाओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय सम्मान से नवाजा जाएगा।
किसान प्रतियोगिता के फाइनल के लिए चुनी गई महिलाओं को संस्था जनता से एकत्र चंदे की धनराशि से सम्मानित करेगी। डॉ. राणा ने बताया कि संस्था यह प्रतियोगिता पहाड़ की परंपरागत खेती को बढ़ावा देने और महिलाओं का कृषि के प्रति उत्साहवर्द्धन के लिए आयोजित करती है। किसान प्रतियोगिता को लेकर कत्यूर घाटी की महिलाओं में काफी उत्साह है।