फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कॉर्बेट में पर्यटन कारोबारियों का हंगामा

कॉर्बेट में पर्यटन कारोबारियों का हंगामा

Fri, 16 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
कॉर्बेट में पर्यटन कारोबारियों का हंगामा
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है। - फोटो : अमरउजाला
रामनगर (नैनीताल)। पर्यटन कारोबारियों ने बृहस्पतिवार को दिनभर वन परिसर में हंगामा किया। उन्होंने सीतावनी खुलवाने के लिए रामनगर डीएफओ सुभाष चंद्रा का घेराव किया तो कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के निदेशक राहुल से वन विश्राम भवनों (एफआरएच) में रात्रि विश्राम सेवा की बहाली की मांग की। दोनों अधिकारियों ने इस मसले पर विधिक राय मिलने तक का समय मांगा।
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारियों ने वनाधिकारियों को बताया कि हाईकोर्ट ने चार सितंबर को जारी आदेश में एफआरएच में नाइट स्टे पर आदेशों पर रोक लगाते हुए ढिकाला जोन, सीतावनी जोन में प्रवेश योग्य वाहनों की संख्या सीमित करने का आदेश दिया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। फिर भी वनाधिकारी सभी पर्यटन गतिविधियों को बहाल नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों समेत तमाम लोगों को नुकसान हो रहा है। दोनों वनाधिकारियों ने पर्यटन कारोबारियों को बताया कि कानूनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए विधिक राय मंगाई गई है। शासन को भी पत्र लिखा गया है। शासन के निर्देशानुसार कार्य किया जाएगा। इस दौरान हरि मान, मदन जोशी, योगेंद्र मनराल, अजय छिम्वाल, श्याम बिष्ट, असद अली, गिरीश धस्माना, जगत सिंह, नदीम अहमद, हूर अली, अकरम खान, पवन पुरी, नदीम अहमद, वसीम अहमद, आदिल शम्शी आदि थे।
विज्ञापन


पर्यटन कारोबारियों का हंगामा
सीटीआर निदेशक, डीएफओ का घेराव किया
जंगल के बंगलों में रात्रि विश्राम, सीतावनी जोन में दिवसीय भ्रमण की मांग



अब न्याय विभाग के प्रमुख सचिव से मिलेंगे पर्यटन कारोबारी
रामनगर (नैनीताल)। जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन जोशी के नेतृत्व में पर्यटन कारोबारी बृहस्पतिवार को देहरादून रवाना हो गए हैं। वह विधायक दीवान सिंह बिष्ट की टीम के साथ शुक्रवार को देहरादून में अब न्याय विभाग के प्रमुख सचिव से मिलेंगे। जोशी ने बताया कि प्रमुख सचिव न्याय को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी सौंपी जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि सीतावनी और रात्रि विश्राम सुविधा की बहाली न होनेे से पर्यटन कारोबार को बड़ा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed