फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दिनी भ्रमण के लिए खुला कॉर्बेट पार्क

दिनी भ्रमण के लिए खुला कॉर्बेट पार्क

Fri, 16 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
दिनी भ्रमण के लिए खुला कॉर्बेट पार्क
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के सभी गेट बृहस्पतिवार से पर्यटकों के लिए दिन के भ्रमण के लिए खुल गए हैं। ढिकाला में बृहस्पतिवार को नए पर्यटन सत्र के पहले दिन दो कैंटरों में सवार 128 पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद उठाया। दूसरी ओर, हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने के कारण सीटीआर के वन विश्राम भवनों में रात्रि विश्राम की सुविधा बहाल नहीं हो सकी है। इस कारण नए सत्र पर्यटकों की आमद कम है।
विज्ञापन

कच्ची सड़क वाहन चलने योग्य रहने पर सीटीआर की दक्षिणी सीमा के ढेला और झिरना जोन में वर्षभर दिन का भ्रमण होता है बरसात के कारण दुर्गा देवी गेट का दोमुंडा जोन और धनगढ़ी गेट का ढिकाला जोन 15 जून, आमडंडा गेट का बिजरानी जोन 30 जून को बंद हुआ था। अब बृहस्पतिवार से सभी जोनों में दिन का भ्रमण बहाल हो गया है। ढिकाला जोन में दिन के भ्रमण के लिए पहले दिन सुबह-शाम दो-दो कुल चार कैंटर जा रहे हैं। हर कैंटर में अधिकतम 32-32 पर्यटक ले जाए गए। ढेला में सुबह-शाम आठ-आठ, दुर्गादेवी गेट से दोमुंडा जोन में सुबह-शाम 11-11 जिप्सियां और बिजरानी व झिरना जोन में सुबह-शाम 30-30 जिप्सियां गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed