फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बलियानाले पर पांच विभागों की संयुक्त रिपोर्ट होगी पेश

बलियानाले पर पांच विभागों की संयुक्त रिपोर्ट होगी पेश

Thu, 15 Nov 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बलियानाले पर पांच विभागों की संयुक्त रिपोर्ट होगी पेश
नैनी झील - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। सरोवर नगरी के बलियानाले में हो रहे भूस्खलन से प्रभावित हरिनगर सहित अन्य क्षेत्रों का शासन स्तर से गठित की गई टीम ने बुधवार को मुआयना किया। टीम में शामिल पांचों विभागों के अधिकारी अब अपनी रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं। इसके बाद सभी विभागों की संयुक्त रिपोर्ट को हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


बलियानाले को लेकर पूर्व में रिपोर्ट तैयार की गई थी। इस पर कोर्ट ने पांचों विभागों के निदेशकों से प्रभावित क्षेत्र का पुन: निरीक्षण कर संशोधित रिपोर्ट पेश करने को कहा है। कोर्ट के आदेशों के क्रम में एफआरआई के निर्देशन में गठित टीम ने नैनीताल पहुंचकर मंगलवार शाम भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का मुआयना किया। बुधवार को पांचों विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का अपने स्तर से अध्ययन किया। टीम के अधिकारियों की मानें तो पांचों विभाग अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इन रिपोर्टों पर बैठक कर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद संयुक्त रिपोर्ट को हाईकोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। टीम में शामिल कई विशेषज्ञों ने बलियानाले में हो रहे भूस्खलन का कारण समय-समय पर सही उपचार न मिलने की बात कही। इस दौरान एफआरआई से डॉ.विजेंद्र पनवल, आईआईटी रुड़की से प्रो.सतेंद्र मित्तल, डीएमएमसी से डॉ.केएस सजवान, वाडिया से डॉ.के लुयरे, लोनिवि के मुख्य अभियंता केपी जोशी, सिंचाई विभाग के एसई एमसी पांडे, ईई सीएस नेगी, ईई हरीश चंद्र सिंह, जिला आपदा अधिकारी शैलेश कुमार, प्रिया जोशी, एसई एनएस पतियाल, विजय जोशी, दीपक गुरुरानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




- टीम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का मुआयना किया
- अब रिपोर्ट तैयार करने में जुटे अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed