{"_id":"5be5d7f3bdec2269a369b69d","slug":"1541789636511-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण की चेतना को लेकर 11 को बाजपुर में शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण की चेतना को लेकर 11 को बाजपुर में शंखनाद
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में विहिप के प्रांत सह मंत्री विरेंद्र शर्मा ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए 11 नवंबर को बाजपुर में शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शंखनाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार को चेताना है। कहा कि सरकार संसद में कानून बनाकर भव्य राम मंदिर का निर्माण कराए।
शुक्रवार को पूर्व सांसद बलराज पासी के आवास पर विहिप के प्रांत सह मंत्री शर्मा ने कहा कि वर्ष 1989 से विहिप, बजरंग दल मंदिर निर्माण के लिए प्रयासरत है। राममंदिर का मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है। निर्णय की प्रतीक्षा में हिंदू समाज का धैर्य अब टूटता जा रहा है। 2019 में संतों के धर्मादेश से राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ होगा। कहा कि 11 नवंबर को बाजपुर स्थित राम भवन धर्मशाला आयोजित शंखनाद कार्यक्रम में महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज और विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डा. सुरेंद्र जैन मुख्य रुप से भाग लेंगे। इससे पहले कार्यकर्ताओं की बैठकर शंखनाद कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। वहां कुमाऊं संभाग के राजेंद्र गरौला, यशपाल राजहंस, किशन गोपाल अग्रवाल, अंकुश शर्मा आदि थे।