{"_id":"5be492bebdec22694c343c12","slug":"15417063855-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ पूर्व छात्र सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ पूर्व छात्र सम्मेलन
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
रामनगर के पुरातन छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा में बृहस्पतिवार को पुरातन छात्रों का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसका शुभारंभ डॉ. महेश शर्मा, अध्यक्ष डॉ. बीएस बिष्ट, प्रधानाचार्य खीम सिंह बिष्ट, पुरातन छात्र समिति के नीरज जोशी, गौरव जोशी, प्रखर शाह ने किया। पुरातन छात्रों ने आपस में सहयोग और तालमेल बनाने पर जोर दिया गया। पुरातन छात्र समिति के दीपांकर, राकेश मेवाड़ी, निर्मल खनी, रेनू उप्रेती, प्रखर शाह ने 11वीं, 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग, विद्यालय को ग्रीन कैंपस बनाने का संकल्प लिया।
पूर्व छात्र सम्मेलन में प्रस्तुतियों से मन मोहा
रामनगर (नैनीताल)। पूर्व छात्र परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को पं. गौरी दत्त दानी सरस्वती विद्या मंदिर छोई में पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित किया गया। एम्स में ऑर्थो विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक, विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. अजय गुप्ता ने आयोजन को सराहा। मुख्य अतिथि भाजपा नेता दिनेश मेहरा ने प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं देने को गौरव की बात बताया। परिषद के अध्यक्ष कार्तिकेय हर्बोला ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न सिर्फ वर्तमान छात्रों को प्रेरणा मिलती है बल्कि पुरातन छात्र भी प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी तो पूर्व छात्र मोहित देशबंधु ने लोकगीत से सभी को आकर्षित किया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने आभार जताया। इस मौके पर प्रबंध समिति सदस्य डॉ. बीडी दानी, केएन पंत, जानकी पांडे, राजपाल नेगी, उमेश बुढलाकोटी, अंकुर अग्रवाल, मीमांशा आर्या, जगमोहन बिष्ट, अंकित अग्रवाल, अनुभा शर्मा, आरती बंगारी, सोनाली टम्टा आदि थे।