फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आचार संहिता के साये में आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस

आचार संहिता के साये में आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस

Fri, 09 Nov 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता के साये में आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस
uttarakhand
हल्द्वानी/नैनीताल। नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता के साये में शुक्रवार को राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम मनाने के लिए इस बार राज्य से विशेष निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन

डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि नैनीताल में चिड़ियाघर रोड में स्थित शहीद पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। दस बजे से फ्लैट मैदान में विकास मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ कमिश्नर राजीव रौतेला करेंगे। यहां विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता जागरूकता के साथ ही आधार कार्ड स्टॉल भी लगाया जाएगा। स्थापना दिवस के मौके पर दिव्यांग, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन के फार्म भरे जाएंगे और ऊर्जा निगम के अभियंता बिजली के गलत बिलों को ठीक करेंगे। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की बिक्री भी होगी। तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यक्रम होंगे। मंच पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के कलाकारों की ओर से कुमाऊंनी, गढ़वाली, लोक संगीत समेत मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed