{"_id":"5be42d66bdec2269a642bf53","slug":"154168044112-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गाइडों की भी होगी ऑनलाइन बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गाइडों की भी होगी ऑनलाइन बुकिंग
Updated Thu, 08 Nov 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब गाइडों की भी ऑनलाइन बुकिंग होगी
गाइडों के झगड़ों से निपटने को सीटीआर उठा रहा कदम
अमर उजाला ब्यूरो
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में इन दिनों नए, पुराने नेचर गाइडों के बीच भेदभाव का आरोप लग रहा है। नए गाइड रोटेशन प्रणाली के तहत मौका चाह रहे हैं जबकि पुराने गाइड वरिष्ठता का लाभ ले रहे हैं। इस शिकायत को सुलझाने के लिए सीटीआर प्रशासन अब गाइडों की भी ऑनलाइन बुकिंग की कवायद शुरू करने जा रहा है।
रोजगार के समान अवसर न मिलने के कारण नए नेचर गाइड पिछले सप्ताह से आंदोलित हैं। वह पुराने गाइडों के बीच रोटेशन प्रणाली से बुकिंग की मांग कर रहे हैं। इसलिए पांच दिन पहले ढेला गेट पर नए गाइडों ने पर्यटकों की गाड़ियों को रोक कर जिप्सियों में सवार पुराने गाइडों को उतार दिया था। इसके विरोध में पुराने गाइडों ने सीटीआर के उपनिदेशक अमित वर्मा का घेराव कर हंगामा किया। उनकी उपनिदेशक से नोकझोंक भी हुई थी। उस दौरान सीटीआर के उपनिदेशक ने कॉर्बेट नेशनल पार्क के वार्डन शिवराज चंद से समस्या सुलझाने को कहा था। इसलिए अब कॉर्बेट प्रशासन ने नेचर गाइडों की सूची ऑनलाइन करने का मन बना लिया है। अब पर्यटकों को ऑनलाइन बुकिंग के दौरान ही नेचर गाइडों की सूची भी मिलेगी और वह गाइडों को भी बुक कर लेंगे। वार्डन चंद ने बताया कि नेचर गाइडों की ऑनलाइन बुकिंग पर विचार किया जा रहा है लेकिन अंतिम निर्णय होना बाकी है।