{"_id":"5bddfadabdec2269b7316e72","slug":"154127428818-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक स्तरीय क्विज में राजीव गांधी नवोदय स्कूल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक स्तरीय क्विज में राजीव गांधी नवोदय स्कूल ने मारी बाजी
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा में राणा प्रताप इंटर कालेज में ब्लॉक स्तरीय क्विज का आयोजन किया गया। इसमें राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया।
शनिवार को स्कूल सभागार में बहुविकल्पीय, विजुअल, एक्सटेम्पोर, रैपिड फायर एवं वीडियो राउंड में हुई प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। राजीव गांधी नवोदय स्कूल प्रथम, निर्मला इंटर कॉलेज नौसर द्वितीय, राणा प्रताप इंटर कालेज ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधक गीता राम बंसल, प्रधानाचार्य और ब्लॉक समन्वयक रवींद्र प्रकाश पंत ने पुरस्कार प्रदान किए। निर्णायक की भूमिका नारायण सिंह, ममता कोहली, जितेंद्र सिंह राणा, महेश चंद्र भट्ट ने निभाई। संचालन प्रवक्ता संजय कार्की ने किया। प्रतियोगिता में खीमा बिष्ट इंका गौझरिया, निर्मला इंका नौसर, राइंका सैजना, राणा प्रताप इंका, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, राइंका बंडिया के बच्चों ने प्रतिभाग किया। वहां पर देवी सिंह राजपूत, दीपक चंद्र गहतोड़ी, रश्मि सिंह, सुनीता गंगवार आदि थे।