{"_id":"5bae7e5a867a55013856ada3","slug":"15381622483-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारा इंडिया में भुगतान के बिलंब को लेकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारा इंडिया में भुगतान के बिलंब को लेकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खटीमा में सहारा इंडिया में खातेदारों को समय पर भुगतान नहीं मिलने की शिकायत पर कांग्रेसी सहारा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने लगभग आधे दर्जन उन खातेदारों के मामले शाखा प्रबंधक के समक्ष उठाए जिनकी खाते की स्कीम पूरी हो चुकी है और उन्हें भुगतान नहीं मिल पा रहा है। युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भुवन कापड़ी की नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मेलाघाट निवासी महबूब अंसारी, जवाहर सिंह पोखरिया, स्व. गोविंदी देवी आदि के मामले उठाए। महबूब अंसारी की बचत योजना के दो खाते की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें 30-30 हजार मिलने के बजाय दो खातों की 10-10 हजार की एफडी के लिए कहा जा रहा है। कई चक्कर काटने पर भी भुगतान नहीं मिल पा रहा है। शाखा प्रबंधक अश्वनी कुमार ने बताया कि सहारा इंडिया से होने वाले भुगतान में बिलंब हो रहा है लेकिन किसी की रकम डूबने वाली नहीं है। शाखा प्रबंधक ने खातेदारों से सहयोग की अपील की। वहां पर ब्लॉक अध्यक्ष बाबी राठौर, नरेंद्र आर्य, पंकज टम्टा, प्रदीप कुमार, दीपक चंद थे।