{"_id":"5bae7e57867a557fe67e2bd0","slug":"15381622453550-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"550वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
550वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नानकमत्ता में श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की संगत के संग बैठक संपन्न हुई। शुक्रवार को अलमस्त दीवान हाल में प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की बैठक में उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से पहुंची संगत के संग नगर कीर्तन की तैयारियों को लेकर रूपरेखा बनाई गई। कमेटी के प्रधान सरदार सेवा सिंह ने बैठक में मौजूद संगत से 14 नवंबर को निकाले जा रहे सात दिनी नगर कीर्तन में शामिल रहने की अपील की। कहा कि नगर कीर्तन नानकमत्ता साहिब से प्रारंभ होकर सितारगंज, किच्छा, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, अफजलगढ़, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत से होते हुए 20 नवंबर को नानकमत्ता साहिब पहुंचेगा। संचालन गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के महासचिव प्रीतम सिंह संधू ने किया। वहां सचिव केहर सिंह, गुरमेज सिंह, हरजीत सिंह, बलजीत सिंह, जसवंत सिंह आदि थे।