{"_id":"5bae7a63867a557ffe03fdf3","slug":"153816123315-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ साल के हुए स्वतंत्रता सेनानी डा. अनूप सिंह को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ साल के हुए स्वतंत्रता सेनानी डा. अनूप सिंह को किया सम्मानित
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति की ओर से क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी डॉ. अनूप सिंह जी के शतायु होने पर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख किशोरी देवी ने किया। समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष जीसी परगाई ने स्वतंत्रता सेनानी और उनके परिवारों की समस्याओं को सुना। उन्होंने समिति के माध्यम से स्वच्छता अभियान, दहेज प्रथा, नशा आदि विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा। इस मौके पर सेनानी डॉ. सिंह ने देश की आजादी किस तरह मिली, इसके अनुभव सुनाए। वहां पर प्रभु नाथ वर्मा, वशिष्ठ कुमार, शिवनारायण शर्मा, जितेंद्र कौर, जयप्रकाश गुप्ता, चंद्रप्रकाश, हरभजन सिंह, जगदीश, जीत सिंह, देवकी मेहता, मधु रावत, सरस्वती देवी आदि थे।