फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कोट भ्रामरी नंछाष्टमी मेले का शानदार आगाज

कोट भ्रामरी नंछाष्टमी मेले का शानदार आगाज

Sun, 16 Sep 2018 11:35 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
कोट भ्रामरी नंछाष्टमी मेले का शानदार आगाज

विज्ञापन
गरुड़( बागेश्वर)।कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेले का उद्घाटन के बाद शानदार आगाज हुआ। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने डंगोली में सांस्कृतिक जुलूस के बीच मेले के उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि कोट का मेले का जहां ऐतिहासिक है वही इसका पौराणिक महत्व भी है। उन्होंने कहा इस ऐतिहासिक मेले को प्रतिवर्ष इसी प्रकार मनाया जायेगा। उन्होंने पूजा अर्चना के बाद विभिन्न विभागों द्वारा लगाये स्टालों का भी अवलोकन किया।

मंत्री अजय टम्टा ने मेला उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी शुभारंभ किया। इससे पूर्व उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश चन्द्र सिंह ऐठानी, क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, ब्लाक प्रमुख कपकोट मनोहर राम, गोविंद दानू, साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट, पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


विधायक चंदन दास ने कोट भ्रामरी मंदिर में अपनी निधि से सांस्कृतिक मंच बनाने की घोषणा की। मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, बलवंत भंडारी, गोविंद सिंह दानू, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, उप जिलाधिकारी गरुड़ सुंदर सिंह आदि ने मौजूद थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी नंदन सिंह अल्मिया और मेला कमेटी के सचिव रंजीत डसीला ने किया। इस मौके पर स्थानीय और बाहरी सांस्कृतिक टीमों ने शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी। मेले का समापन राज्य संभा सांसद प्रदीप टम्टा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजे बाजे के साथ लाए कदली वृक्ष
गरुड़ (बागेश्वर)। कोट भ्रामरी मंदिर कमेटी और मेले से जुड़े चारों खामों के लोग बाजे गाजों के साथ मवई गांव से कदली वृक्ष लाए। कदली वृक्ष मंदिर लाने के बाद केले के वृक्ष की नंदा के डिगरा बनाए गए। कोट भ्रामरी मंदिर के प्रधान भंडारी बलवंत सिंह भंडारी और जखेड़ा के परिहार वंशज के प्रमुख ईश्वर परिहार ने बताया कि नंदा का डोला सोमवार को अपराह्न तीन बजे उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed