फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस पर फायरिंग करने वाला पकड़ा

पुलिस पर फायरिंग करने वाला पकड़ा

Sun, 16 Sep 2018 01:57 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर फायरिंग करने वाला पकड़ा
रामनगर (नैनीताल)। पिछले साल पुलिस पार्टी पर फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि 28 जुलाई 2017 को पीरूमदारा चौकी पुलिस हल्दुआ बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। तभी चार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी, तब पुलिस ने घेराबंदी कर बिलासपुर रामपुर निवासी एक आरोपी करन थापर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में जगदीश उर्फ जग्गी निवासी गधैया फार्म बिलासपुर रामपुर, पंजाब के वांछित बदमाश हैरी, गोपी फरार थे। एसआई इंद्रजीत सिंह, कविंद्र शर्मा, सिपाही विपिन चौहान की टीम ने इनकी तलाश की। इसके तहत बिलासपुर पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को जगदीश उर्फ जग्गी को उसके घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर किया। उसका धारा 147, 148, 149, 307, 332, 353, 34 आईपीसी के तहत चालान किया गया। पंजाब के आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed