फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डीएम ने दिए लालकुआं तहसील में आठ सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश

डीएम ने दिए लालकुआं तहसील में आठ सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश

Sun, 16 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने दिए लालकुआं तहसील में आठ सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश
लालकुआं (नैनीताल)। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम के रखरखाव का जायजा लिया। साथ ही तहसील प्रांगण में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शनिवार को तहसील कार्यालय पहुंचे। उनके साथ उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी भी थे। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बरसात के समय में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका को लेकर सजग है। जिन प्रतिष्ठानों में प्रतिदिन 50 किलो से अधिक कूड़ा एकत्र होता है वह संस्थान स्वयं कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था करेगा। नगरवासियों के भूमि के मालिकाना हक मसले पर डीएम ने कहा कि सौ वर्ग मीटर से अधिक भूमि वाले लोगों के लिए पॉलिसी तय किए जाने तक कार्रवाई रुकी रहेगी। उन्होंने नगर तहसील में कार्यवाहक तहसीलदार के रूप में कार्य देख रहे महेंद्र कुमार जोशी को नगर का स्थायी तहसीलदार नियुक्त करने की बात कही। इस दौरान काफी समय तक उन्होंने विधायक नवीन दुम्का से विकास कार्यों के मामले में चर्चा की। इस दौरान तहसीलदार महेंद्र कुमार जोशी, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed